बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री जुलाई में 9% बढ़ी
(India) कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल के इसी माह के दौरान कंपनी ने कुल 2,46,828 मोटरसाइकिल बेची थीं। आलोच्य माह में कंपनी का निर्यात 54 फीसदी बढ़कर 1,69,755 वाहन पर पहुंच गया। पिछले साल के इसी माह में कंपनी ने कुल 1,10,023 वाहनों का निर्यात किया था। व्यावयायिक वाहन खंड में कंपनी की बिक्री जुलाई में 49 फीसदी बढ़कर 51,451 वाहन पर पहुंच गयी, जो पिछले साल के इसी माह में 34,499 वाहन थी। समीक्षाधीन माह के दौरान कंपनी के कुल वाहनों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 3,19,292 वाहन पर पहुंच गयी, जो पिछले साल के इसी माह में 2,81,327 वाहन थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।