(India)
रिजर्व बैंक ने आज कहा कि उसने सिंडिकेट बैंक के बही-खातों की जांच शुरू कर दी है। बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस के जैन को पिछले दिनों कथित तौर पर 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने स्वीकार किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में संचालन से जुड़ी समस्यायें हैं। उन्होंने बैंकों में रिण मंजूरी में पारदर्शिता बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।