(India)
यूरोपीय प्रोब की धूमकेतु 67पी:चुरयुमोव..गेरासीमेन्को से मुलाकात वास्तव में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की अब तक की सर्वाधिक महत्वपूर्ण परियोजना का एक अहम चरण होगा। इस पर ईएसए ने 1.76 अरब डॉलर की रकम खर्च की है। अंतरिक्ष यान रोसेटा को मार्च 2004 में प्रक्षेपित किया गया था और तब मूल प्रक्षेपण स्थल से चार करोड़ किलोमीटर की दूरी पर यह बुधवार को अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगा। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए रोसेटा को मंगल और पृथ्वी के चार चक्कर लगाने पड़े। अपनी गति तेज करने के लिए उसने इनके गुरुत्वाकर्षण बल का उपयोग एक गुलेल की तरह किया और फिर इसने 31 माह की शीतनिद्रा (हाइबरनेशन) में प्रवेश किया क्योंकि सूर्य की रोशनी से बेहद दूर होने की वजह से यह रोशनी इसके सौर पैनलों के लिए बेहद कमजोर हो गई थी। जनवरी में रोसेटा सफर दोबारा शुरू हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।