(India)
एफआईपीबी ने 4 जुलाई को अपनी बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की थी। आधिकारिक बयान के अनुसार बोर्ड ने छह कंपनियों के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है जबकि सात अन्य के एफडीआई प्रस्ताव को टाल दिया है। मंजूरशुदा प्रस्तावों के तहत फार्मा कंपनी लौरस लैब्स 600 करोड़ रपये, एसीएमई 275 करोड़ रपये, सिंकलेयर्स होटल्स 41.52 करोड़ रपये तथा गोल्डन एग्री रिसोर्सेज इंडिया 485.9 करोड़ रपये निवेश करेगी। एजीलेंट टेक्नालाजीज, एचएलजी इंटरप्राइजेज, गस्टाड होटल्स व तीन अन्य के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।