(India)
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें एक करोड़ डालर या 60 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति वाले महा धनवानों या मल्टीमिलनेयिर की सूची में रखा गया है। इसके अनुसार मुंबई में ऐसे महाधनी लोगों की संख्या 2700 है और वह वैश्विक स्तर पर इस मामलों में 25 शीर्ष शहरों में से एक है। हांगकांग इस लिहाज से शीर्ष पर है जहां 15,400 महाधनी हैं। भले ही सबसे अधिक करोड़पतियों के लिहाज से भारत दुनिया में आठवें नंबर पर हो लेकिन मुंबई एकमात्र शहर है जिसे दुनिया के 30 शीर्ष शहरों में रखा गया है। इस रपट के अनुसार जून 2014 तक दुनिया में 1.3 करोड़ मिलेनियर थे जिनमें से 4,95,000 व्यक्तियों को मल्टी मिलनेयिर की श्रेणी में रखा जा सकता है। अध्ययन में दस लाख डालर या इससे अधिक निवल आस्ति वाले व्यक्तियों को मिलेनियर तथा कम से कम एक करोड़ डालर की निवल संपत्ति वाले को मल्टी मिलेनियर की श्रेणी में रखा गया है। अमेरिका में सबसे अधिक 1,83,500 मल्टी मिलेनियर हैं। इस लिहाज से चीन दूसरे व जर्मनी तीसरे स्थान पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।