‘मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा’
(India)
टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें काम को अंजाम देने वाला करार दिया। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में मौजूद टाटा ने कहा कि मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड काम करने वाले का रहा है। गुजरात इसका उदाहरण है। कोई भी वहां जाकर इसकी तस्दीक कर सकता है। केंद्र में भी मोदी के आने के बाद अब सरकारी मशीनरी तेजी से काम करने वाली व विकास की तरफदार बन गई है। ऐसे में उन्हें अभी और समय दिया जाना चाहिए। अपने बारे में पूछे गए एक सवाल पर रतन ने कहा कि मैं अपने मेंटर जेआरडी टाटा की तरह नहीं हूं। मैं राजनीति के लिए बना ही नहीं हूं। इसलिए राजनीति में कभी नहीं उतरूंगा। मैं चाहूंगा कि लोग मुझे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करें, जिसने किसी का भी दिल नहीं दुखाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।