टेक्नॉलजी की दुनिया में असाधारण प्रतिभा के जरिए दखल देने वाले टॉप 20 व्यक्तियों की लिस्ट में चार भारतीयों ने अपनी जगह बनाई है। यह सूची फॉर्च्यून मैगजीन ने तैयार की है। इनोवेशन और डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में इन युवा प्रतिभाओं ने ऐसे सॉल्यूशन को सामने रखा है, जो बिजनस के मौजूदा ऑपरेटिंग स्टाइल को बदलने का दम रखते हैं। फार्च्यून के पहली बिग डेटा ऑल स्टार्स लिस्ट के टॉप 20 नामों में अरुण मूर्ति (हार्टनवर्क्स) सुरभि गुप्ता, (एयर बीएनबी) स्वाति सिंह (अमेरिकन एक्सप्रेस) विजय सुब्रमण्यन (रेंट द रनवे) के नाम शामिल हैं। अरुण मूर्ति बिजनस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी हार्टनवर्क्स के को-फाउंडर हैं। मूर्ति ने करियर की शुरुआत याहू के साथ की थी, जब हडूप प्रोटोटाइप की शक्ल ले रहा था। हडूप ओपन सोर्स स्टोरेज और प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है, जो डेटा कंट्रोलिंग और उसे एक्सेस करने में मदद करता है। मूर्ति की टीम का मकसद याहू वेब सर्च के लिए इसे तैयार करना था। उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट सिस्टम यार्न को डिवेलप करने में भी मदद की, जो हडूप के लिए एक तरह से ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह काम करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।