(Dhariawad, Udaipur)
उदयपुर की पिछोला झील में चादर चलने की सूचना मिली है, जबकि फतहसागर में पानी दस फीट तक पहुंच गया है। स्वरूप सागर तालाब में पानी की आवक बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने तालाब का एक गेट खोला है। जबकि बांसवाड़ा के सल्लोपाट में सर्वाधिक करीब साढ़े छह इंच बारिश मापी गई। उदयपुर में बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा। वहीं कोटा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और जालोर में हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार अरब सागर के उत्तर पूर्वी हिस्सों में सक्रिय हो रहे मौसम तंत्र के प्रभाव से मेघ मेहरबान रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।