(DELHI, India)
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर सियासी दांव खेला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए संविधान के 'सीक्रेट वोटिंग' के प्रावधान का इस्तेमाल कर सकती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आप और कांग्रेस के 7 विधायक भाजपा को समर्थन दे सकते हैं। वहीं, आज रात भाजपा संसदीय दल की बैठक होने जा रही है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर अपने हमले को और तेज करते हुए बीजेपी को दिल्ली में चुनाव लड़ने की चुनौती दी। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में उपराज्यपाल नजीब जंग को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि वे (नजीब जंग) बीजेपी का पक्ष ले रहे हैं। आप नेता ने कहा कि राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में उपराज्यपाल को संशोधन करना चाहिए और विशेषकर स्टिंग ऑपरेशन के बाद बीजेपी को दिल्ली में सरकार गठन के लिए आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।