उदयपुर में लगातार बारिश से सीसारमा नदी उफान पर.........
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर में पिछली रात से हो रही लगातार बारिश ने शहर के आसपास के क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। सीसारमा नदी 12 फीट के उफान पर चल रही है ओर पानी का बहाव तेज होने से कुछ घरों में पानी चला गया है। इसमें चार लोग फंस गए थे। जिनको तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 48 घंटो में तेज बारिश होने के आसार है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।