बांदीकुई के 29 लोग श्रीनगर में फंसे
(India)
बांदीकुई से तीन सितंबर को 29 लोग जम्मू कश्मीर घूमने गए थे। इस लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इस कदर बाढ में फंस जाएगा। 29 लोगों में 7 मासूम बच्चे...11 महिलाएं और 11 पुरूष शामिल हैं। पीडित परिवार ने बताया कि सभी लोगों से फोन पर दो दिन पहले तक सम्पर्क बना हुआ था किन्तु अब दो दिन से उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। आखिरी बार उन्होंने बताया था कि वो सभी लोग श्रीनगर के होटल इम्पीरियल लेक व्यू पाईन्ट में ठहरे हुए थे। जहां पर होटल की एक मंजिल पूरी तरह से डूब चूकी थी। सभी लोग होटल के पांचवें माले पर हैं और उनके पास खाने को भी कुछ नहीं बचा है। वहीं अभी तक उनके पास कोई मदद नहीं पहुंच पाई है। अवधेश यादव बताते हैं कि उनके पिता विजय यादव और माता से जब आखिरी बार बात हुई थी तो उन्होंने बताया की उनके पास राशन भी नहीं बचा है। लाइट नहीं होने से मोबाइल भी बंद होने वाले हंै। इसी तरह से सोनू डंगायच के भी भाई भाभी भी वहां फंसे हैं। वहीं पीडित परिवार वालों के पास ईश्वर से दुआ मांगने के अलावा कुछ भी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।