बाढ़ पीडितों की सहायता में एक दिन का वेतन देंगे आरपीए कार्मिक
(India)
जम्मू कश्मीर में बारिश से आई बाढ़ से कश्मीर घाटी में अब भी लोग फंसे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में विमानों, हेलिकॉप्टबर और बोटों की मदद से अभी तक 43 हजार से ज्या दा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है वहीं अब भी राजस्थानियों के फंसे होने की सूचना है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे है। बारिश से हुई तबाही के बाद अब लोग मदद को आगे आ रहे है। राजस्थान पुलिए अकादमी के निदेशक बी. एल. सोनी ने आरपीए कार्मिकों का एक दिन का वेतन बाढ़ पीडितों की सहायता में देने की घोषणा की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।