दिल्‍ली: हेलमेट न पहनने वाली महिलाओं का आज से कटेगा चालान
(DELHI, India) इसमें सिख महिलाओं को छूट प्रदान की गई है। उच्च गुणवत्ता वाले हेल्मेट खरीदने का समय देने के लिए दिल्ली पुलिस ने दोपहिया चालक महिलाओं या स्कूटर पर पीछे बैठने वाली महिलाओं का हेल्मेट नहीं पहनने पर चालान काटने की योजना को अस्थायी रूप से रोका हुआ था। संयुक्त आयुक्त (यातायात) अनिल शुक्ला के अनुसार, दिल्ली पुलिस दस सितंबर से उन महिलाओं का चालान काटना शुरू करेगी (सिख महिलाओं को छोड़कर) जिन्हें बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाते या पीछे बैठे पाया गया। शुक्ला ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाने वाली या पीछे बैठने वाली सभी महिलाओं से अपील की जाती है कि वे अपनी सुरक्षा के हित में यातायात नियमों का पालन करें और 10 सितंबर से उच्च गुणवत्ता वाले हेल्मेट पहनें। गौर हो कि दिल्ली सरकार ने 28 अगस्त को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।