(Dhariawad, Udaipur)
उदयपुर में इन्द्रदेव की मेहरबानी कुछ लोगों पर कहर बन कर टूटी। पिछले 36 घंटे से जारी तेज बारिश के बाद सीसारमा नदी ने अपना विकराल रूप ले लिया और पूरे वेग के साथ बहने लगी। इस दौरान नदी का पानी सीसारमा गांव में भी पहुंच गया। वहीं गांव में बनी मिनरल वाटर की एक फैक्ट्री भी इस पानी में डूब गई। यहीं नहीं पूरे सीसारमा गांव में बाढ के हालात हो गए। जिसके चलते पानी की फैक्ट्री में काम करने वाले गोविन्द नाम के एक व्यक्ति का पूरा परिवार फंस गया। गोविन्द अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों के साथ इसी फैक्ट्री में ही रहता था। ऐसे में सुबह जब उसकी नींद खुली तो चोरों ओर पानी ही पानी नजर आया। गोविन्द के परिवार के घर में फंसे होने की जानकारी जैसे जैसे गॉंव में फैली तो ग्रामीणों का जमावडा फैक्ट्री के आसपास लगने लगा। यहीं नहीं पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरे रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचा और पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। शहर में पनपे बाढ़ के हालात के बाद एनडीआरएफ की टीम आज मोर्चा संभाल लेगी और राहत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।