(TAMILNADU, India)
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य बोस को कल समन मिला था। एक बांग्ला दैनिक के मालिक बोस ने कभी निलंबित तृणमूल राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को संपादक के तौर पर अखबार में नियुक्त किया था। शारदा मामले में अपनी कथित भूमिका के कारण घोष अभी जेल में हैं। बहरहाल, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी रजत मजूमदार का एक सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में पूछताछ के बाद कल उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्हें गिरफ्तारी के ठीक बाद कल आईसीयू में भर्ती कराया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।