बाढ़ से त्रस्त जम्मु कश्मीर को बिहार सरकार देगी 10 करोड़ रुपये........
(BIHAR, India) बिहार सरकार जम्मू कश्मीर को 10 करोड़ रुपए देगी। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। सीएम ने कहा कि बिहार सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में 20 हजार पैकेट भोजन, 20 अत्याधुनिक नाव, सूखा राशन आदि भी भेजे जाएंगे। इसके अलावा हर संभव मदद की जाएगी। जम्मू कश्मीर में पाच हजार से ज्यादा बिहार के लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। कश्मीर में आई भीषण बाढ़ में बांका के दो दर्जन लोग लापता हैं। अमरपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर पंचायत के डाटवाटी गांव के दो दर्जन लोग कश्मीर में रहकर मजदूरी किया करते थे। परिजन वहां भीषण बाढ़ की सूचना के बाद लगातार सम्पर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनलोगों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। उधर, कश्मीर की त्रासदी में गोपालगंज के 150 से अधिक लोग फंसे हैं। इनमें कई लोगों का संपर्क अपने परिजनों से नहीं हो पा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।