(Dhariawad, Udaipur)
उदयपुर में इन दिनों हुई तेज बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दरअसल पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश होने की चेतावनी पहले ही कर दी गई थी, जिसके असर अब उदयपुर में होता दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढा दी है। वहीं आज तेज बारिश से शहर के प्रमुख चैराहों पर पानी भर गया। आलम यह था कि दुपहिया वाहन हो चैपहिया सभी को निकलने में बढी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नही कई लोगों के वाहन तो बंद पड़ गए। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से तेज बारिश से निपटने के प्रयास तो जारी हैं, लेकिन प्रयास पूरी तरह से असफल होते दिखाई दे रहे हैं और अब लोगों को चिंता है कि लगातार ऐसी ही बारिश होती रही तो शायद उदयपुर में बाढ के हालात भी पैदा हो सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।