सेना ने जम्मू, पुंछ में एक दिन के भीतर किया पुलों का निर्माण
(JAMMUandKASHMIR, India) डोरंगली पुल जिसका एक हिस्सा गत छह सितंबर को अचानक आई बाढ़ में बह गया था वह आज दोपहर से चालू हो गया। यह पुल पुंछ और राजौरी के बीच एकमात्र संपर्क है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना की इंजीनियर्स यूनिट सक्रिय हुई और उसने बुधवार सुबह पुनर्निर्माण का काम शुरू किया और दोपहर तक पुल को चालू कर दिया। सेना के इंजीनियरों ने जम्मू में तवी नदी पर 150 मीटर लंबा बेली पुल बनाया ताकि 47 गांवों के साथ संपर्क जोड़ा जा सके। बाढ़ के कारण इन गांवों का संपर्क टूट गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।