(Dhariawad, Udaipur)
पिछले तीन दिनों से राजस्थान में हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बनी हुई है। आज घने बादल छाए हुए है । मानसून की सक्रियता को देखते हुए मोसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है । इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सिरोही में तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। जिले की अजारी नदी और जाखर नदी उफान पर बहने से आसपास के गांवों का संपर्क कटा रहा। बारिश से प्रदेश के 724 बांधों में से 195 बांध लबालब हो चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।