उपचुनाव के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार प्रसार,,,,,,
(Rajasthan, India) प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. गोविन्द शर्मा ने बताया कि प्रचार थमने के साथ ही इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से भी चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दल या प्रत्याशी घर घर जाकर जनसंपर्क के जरिए प्रचार कर सकते हैं। प्रचार अभियान के थमने के साथ ही राजनैतिक दल और प्रत्याशियों द्वारा सार्वजनिक सभा, जुलूस और लाउड स्पीकर के जरिए प्रचार नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी राजनैतिक व्यक्ति यदि संबंधित क्षेत्र का वोटर नहीं है और नियमों के अंतर्गत छूट में नहीं आता तो वह वहां नहीं रूक सकेंगे। उन्हें आज शाम 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र छोड़ देना चाहिए। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और इसी के मद्देनजर कांग्रेस चुनाव प्रचार में कोई कसर छोड़ती दिखाई नहीं दे रही। आज पीसीसी चीफ सचिन पायलट नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।सचिन आज नसीराबाद विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण गुर्जर के समर्थन में वोट मांगेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।