(TAMILNADU, India)
सारदा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। राज्य की कानून मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के कार्यालय के समक्ष हाथों में तख्तियां ले कर न केवल धरना दिया बल्कि उसके विरोध में नारे भी लगाए। भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि सीबीआई केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के प्रभाव में राजनीति से प्रेरित हो कर जानबूझकर जांच की दिशा बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह जांच की जा रही है वह कानूनी तौर पर उचित नहीं है। राज्य की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। जांच के दौरान सीबीआई ने राज्य सशस्त्र पुलिस के पूर्व महानिदेशक रजत मजूमदार को गिरफ्तार किया है। समझा जाता है कि मजूदार तृणमूल नेतृत्व और सारदा समूह के एक स्वयंभू प्रतिभूति सलाहकार के करीबी हैं। सीबीआई ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य सृंजय बोस से कल करीब 8 घंटे पूछताछ की। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद कुणाल घोष को निलंबित कर चुकी है जो फिलहाल जेल में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।