केरल की ट्रेनी IPS महिला की तस्वीर हुई वायरल, खूबसूरती की जमकर हो रही तारीफ
(KERALA, India) कई फेसबुक यूजर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर तो उन्हें कह रहे हैं कि वे उनके हाथों खुशी-खुशी गिरफ्तार होना चाहते हैं। कुछ मनचलों ने तो यहां तक कह डाला कि वे जान-बूझकर चोरियां करेंगे, जिससे गिरफ्तार हो सके। फेसबुक करने वालों ने उसमें लाइक्स और शेयर की झड़ी लगा दी है। यही नहीं, तस्वीर व्‍हाट्स एप्‍प में भी जमकर शेयर हो रही है। लोगों के अचानक फेसबुक में इतने मैसेज और शेयर देखकर मरीन ने एक पोस्ट लिखा कि यह खबर सही नहीं है और वह कोच्चि की नई एसीपी नहीं है और फिलहाल वह हैदराबाद के एनपीए में ट्रेनिंग कर रही हैं। मरीन जोसफ एक आईपीएस ट्रेनी है और वह कोच्चि में दो हफ्ते की ट्रेनिंग के लिए गईं थीं और अब लौट आई हैं। गौर हो कि हाल ही में मरीन को Y20 ऑस्ट्रलिया समिट के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। गौर हो कि मरीन ने साल 2012 में पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।