गोड्डा के प्राथमिक विद्यालय मिश्रगंगटी की प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप.......
(Boarijor, Godda) गोड्डा जिला के ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिश्रगंगटी की प्रधानाध्यापिका द्वारा अनुसूचित जाति के बच्चों को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है । मामले को लेकर बच्चों के अभिवावक आक्रोशित हैं और बच्चों को स्कूल भेजने से इंकार कर दिया है। अभिभावकों का आरोप है की स्कूल की प्रधानयापिका द्वारा उनके बच्चों को जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित किया जाता है। यहाँ तक कि बच्चों को थाली भी अपने घर से लाना पड़ता है। पढ़ने से भी हमेशा रोका जाता है।अब इनका कहना है कि जब तक जिला से कोई अधिकारी इसका जांच कर इसका निराकरण नहीं करते हैं वे बच्चों को स्कूल नही भेजंगे। *

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।