(Patna, BIHAR)
पटना के गांधी मैदान में हुए धमाकों की जांच कर रही नैशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले की चार्जशीट तैयार कर ली है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि पटना में हुआ आतंकी धमाका 2002 के गुजरात दंगों का बदला लिए जाने की कार्रवाई थी और आतंकवादियों ने तब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के लिए हथियार से लेकर फिदायीन हमले तक की योजना बनाई थी। पटना की एक अदालत में 36 पृष्ठों की चार्जशीट जमा करते हुए एनआईए ने कहा कि आत्मघाती हमलावर एजेंसी का 'गवाह' बन चुका है और वह कोर्ट में बयान दर्ज कराएगा। एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर की पहचान का खुलासा नहीं किया है। एनआईए ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी पर हमला करने के लिए विस्फोटक से भरे जैकेट तैयार किए गए थे। इस धमाके के मुख्य आरोपी हैदर अली और उमर सिद्दीकी ने किसी पेड़ पर इसकी टेस्टिंग भी की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।