नवीन पटनायक ने ‘बीजू पक्का घर योजना’ का ऐलान किया
(ORISSA, India) पटनायक ने कहा, ‘नई योजना का नाम ‘बीजू पक्का घर योजना’ रखा गया है । हमारा मकसद ग्रामीण इलाकों के सभी कच्चे मकानों को पक्के मकान में तब्दील करना है ।’ मौजूदा ‘मो कुड़िया’ योजना को नई योजना से मिलाने की बात बताते हुए पटनायक ने कहा कि बीजू पक्का घर योजना का सालाना बजट प्रावधान चरणबद्ध तरीके से 330 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 3,000 करोड़ रूपए तक किया जाएगा । अधिकारियों ने कहा कि ओड़िशा सरकार ने इंदिरा आवास योजना के तहत आवासीय सुविधा से वंचित हुए गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए पहले ‘मो कुड़िया’ योजना की शुरूआत की थी । अब राज्य सरकार की अपनी योजना ‘मो कुड़िया’ को बीजू पक्का घर योजना से मिला दिया जाएगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।