एशियन गेम्स में सफलता दोहराएंगे प्रदेश के खिलाड़ी,,,,,,
(Rajasthan, India) 17 वें एशियन गेम्स में राजस्थान के खिलाडी भी सफलता के झंडे गाडने को तैयार है। एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी गई है इस दल में 14 खिलाडी राजस्थान के हैं। इनमें से आधे से ज्यादा खिलाडियों को पहली बार एशियन गेम्स में मौका मिल रहा है। इन 14 खिलाडियों में से युवी निशानेबाज अपूर्वी चंदेला से देश को पदक की सबसे बडी उम्मीद है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद अपूर्वी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी। वहीं कृष्णा पूनिया,तीरंदाज रजत चैहान और बजरंग ताखर रोइंग में पदक दिला सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।