(Buhana, Jhunjhunun)
झुंझुनूं के सूरजगढ़ में हो रहे उप चुनावों को लेकर आज सुबह मतदान दलों को रवानगी दी गई। झुंझुनूं में सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से रवाना हुए इन दलों को पहले जिला कलेक्टर डॉ. आरूषि मलिक और अन्य अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सभी 261 मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना हुए। इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि 261 में से 70 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था सेना के हवाले होगी। वहीं इन सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। एएसपी हाकिमसिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए हैं। चालीस मोबाइल पार्टियां लगातार मतदान केन्द्रों पर गश्त करेंगी। आपको बता दें कि सूरजगढ़ में कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कार्यक्रम होगा। वहीं 16 सितंबर को झुंझुनूं में ही मतगणना होगी। वैर विधानसभा क्षेत्र में कल होने वाले उपचुनाव को लेकर आज भरतपुर के आॅडिटोरियम में मतदान दलों को प्रशिक्षित किया गया। उपनिर्वाचन अधिकारी ओपी जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान दलों को बताया कि शान्तिपूर्ण और बिना भेदभाव के चुनाव सम्पन्न कराने में अपनी भुमिका निभायें इसके अलावा दलों को मतदान बूथ के गठन करने , ईवीएम खोलने और सील लगाने सहित आईडी प्रूफ देखकर ही मतदाताओं से मतदान कराने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात ईवीएम मशीनों को सीलबन्द कर भरतपुर के विधी महाविद्यालय में वाहनों से पहुंचाते समय बरतने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।