विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत,,कल होगा मतदान
(Rajasthan, India) राजस्थान की चार विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला नजर आएगा। दोनों ही पार्टियां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। राज्य में नसीराबाद, वेर, सूरजगढ़ और कोटा दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे और 16 सितंबर को मतगणना होगी। नसीराबाद से भाजपा विधायक सांवर लाल जाट, कोटा दक्षिण से ओम बिरला, सुरजगढ़ संतोष अहलावत और वेर से बहादुर सिंह कोली के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण इन सीटों पर चुनाव अनिवार्य हैं। प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इन क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया है और अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ कई जन सभाएं की हैं। वसुंधरा ने अपनी रैलियों में अगले पांच सालों में पार्टी के विकास कार्यो की चर्चा की और कांग्रेस पर पिछले 50 सालों में कुछ न करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर 15 लाख लोगों को रोजगार देने के वादे पर सवाल उठाया और कहा, इन नौ से 10 महीनों में, उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं किया है। सचिन ने कहा, उन्होंने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा किया, लेकिन वास्तविक परिदृश्य क्या है, वास्तव में यह बहुत बुरा है। चुनाव में जीत-हार वसुंधरा और सचिन के आगे की नीति को तय करेगा। अगर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा, तो सचिन की स्थिति मजबूती होगी और अगर भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा तो वसुंधरा के विरोधी उनके नेतृत्व की खुली आलोचना करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।