सांप्रदायिकता को हराने के लिए वोट दें लोग: मुलायम
(BakshiKaTalab**, Lucknow) यादव ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी चुनाव प्रचार में भाजपा का साम्प्रदायिक एजेंडा उजागर हुआ है और वह केवल फिरकापरस्ती के जरिये उपचुनाव जीतना चाहती है। जनता के सामने उसे मुंहतोड़ जवाब देने का मौका है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने कल उपचुनाव मतदान के दिन बारिश होने का अनुमान लगाया है लेकिन भाजपा को जवाब देने के लिये मतदाताओं को बहादुरी दिखाते हुए वोट डालने के लिये घरों से निकलना होगा और सपा के पक्ष में वोट डालकर साम्प्रदायिक ताकतों को करारा जवाब देना होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि एक लोकसभा तथा 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों का प्रदेश की सपा सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन, अगर पार्टी इन सभी सीटों पर बाजी मार ले गयी तो उससे भाजपा का बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि उपचुनाव वाली 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा तथा एक पर उसके सहयोगी का ही कब्जा रहा था और अगर वे सीटें उसके हाथ से खिसक गईं तो उसके ‘मोदी फैक्टर’ की हवा पूरी तरह निकल जाएगी। यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जनता से बड़े-बड़े वादे करके वोट हासिल कर लिया लेकिन बदले में उसे निराशा ही दी। सौ दिन से ज्यादा के कार्यकाल में केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ना तो महंगाई कम की और ना ही कालेधन की वापसी या अन्य प्रमुख वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।