बिहार को 20 से कम स्मार्ट सिटी मंजूर नहीं.....नगर विकास मंत्री आज दिल्ली में रखेंगे बिहार का पक्ष
(BIHAR, India) केंद्र ने तीन शहरों की सूची स्मार्ट सिटी के लिये मंगवाई थी जबकी बिहार सरकार ने 20 शहरों कि लिस्ट भेजी है।नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है की बिहार को 20 से कम स्मार्ट सिटी मंजूर नहीं है और अगर इससे कम स्मार्ट सिटी को दर्जा मिला तो ये राज्य का अपमान होगा।आज दिल्ली में बुलाई गयी बैठक में सम्राट अपना पक्ष रखेंगे। गोरतलब है की आज दिल्ली के विज्ञान भवन में स्मार्ट सिटी को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी राज्यों के नगर विकास मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।