(Bari, Dhaulpur)
धौलपुर की मनियां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेरली गांव में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मनिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से भारी संख्या में अवैध हथियारों का जखीरा और हथियार बनाने के उपकरण पकड़े। पुलिस ने मौके से अवैध शराब के साथ एक आरोपी जगदीश कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को एक पिस्टल, देशी कट्टा, अर्द्धनिर्मित देशी हथियारों के साथ दर्जन भर जिंदा कारतूस बरामद किए। मनिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने उनकी प्रशंसा की और कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की.......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।