केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू, 150 से ज्यादा यात्रियों ने किए दर्शन
(HIMACHALPRADESH, India) रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी राघव लंघर ने बताया कि केदारघाटी में मौसम सुधरने और गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच का रास्ता ठीक हो जाने के बाद आज सुबह से यात्रा शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि सुबह 155 श्रद्धालु, 90 घोड़े और राष्ट्रीय आपदा रिस्पांस बल (एनडीआरएफ) के जवान केदारनाथ के लिये रवाना हुए जो दोपहर बाद भगवान शिव के धाम पहुंच गये। गौरीकुंड से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले छछोड़ी में भारी बारिश के बाद रास्ता खराब हो जाने के बाद गत सात सितंबर को केदारनाथ यात्रा रोक दी गयी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।