पेशेवर यौन कर्मियों ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि
(JAMMUandKASHMIR, India) गैर सरकारी संगठन स्नेहालय के ट्रस्टी सुमन त्रिभुवन ने कहा कि कर्मियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10321 रुपये का योगदान किया है और इस राशि को अहमदनगर के रेजिडेंट उप कलेक्टर राजेन्द्रकुमार पाटिल को यहां सौंपा। अहमदनगर की महिला यौन कर्मी पिछले 25 वर्षों से हर आपदा में योगदान करती आ रही हैं जिनमें 1993 का मुंबईश्रृंखलाबद्ध विस्फोट, 2001 का गुजरात भूकंप, कारगिल युद्ध, सूनामी पीड़ित, महाराष्ट्र में सूखा और पिछले वर्ष उत्तराखंड में आई आपदा शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।