चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और हम तैयार हैं: अभिषेक मनु सिंघवी
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव तारीखों की घोषणा पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और हम चुनाव के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि हम बहुत अच्छा करेंगे. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का कहना है कि हम हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, हम दोनों राज्यों में काफी समय से सत्ता में हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा काम बोलेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।