केबिनेट की बैठक में कल लंबे अरसे से केन्द्र में अटके राजस्थान भूमि अवाप्ति संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है.वहीं पीएचईडी विभाग में इंजीनियर्स की भर्ती को हरी झंडी मिल गई है.संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने बताया कि जल अभियांत्रिकी विभाग में कुल 824 भर्तीयां की जाएंगी. कैबिनेट की बैठक में ईसरदा परियोजना को 530 करोड रुपये की मंजूरी मिली है.इसी तरह बाडमेर में पेयजल के लिए 151 करोड की परियोजना को भी केबिनेट में मंजूरी दी गई है.इसके अलावा जैसलमेर में 151 करोड रुपये की पेयजल परियोजना को मंजूरी मिली है...संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने बताया कि इस परियोजना से 171 गांव लाभान्वित होंगे। राज्य मंत्री मंडल ने कक्षा 6 से 10 तक की बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेन्स प्रोग्राम को भी मंजूरी दी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।