नागौर के डीडवाना में मोर पंख की चोरी बनी मासूम की मौत का सबब,,,,,
(Nagaur, Rajasthan) पहले नागौर जिले के डीडवाना उपखंड के नजदीकी कोलिया गाँव में एक मासूमबच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी । आरोप है की गाँव के एक बाड़े में घुसकर मोर पंख चुराने की सजा उसे मौत के रूप में मिली यही नहीं उस मासूम को नंगा करके पूरे गाँव में घुमाया भी गया । डीडवाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 302 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कोलिया गाँव के लोगों के मुताबिक पप्पूराम गाँव के नजदीक एक बाड़े में मोर पंख लेने के लिए बाड़े में गया था । इससे नाराज बाड़े के मालिक जुगल किशोर ने 10 वर्षीय पप्पूराम को पकड़ लिया और मोर पंख चुराने की बात कहते हुए मारपीट की इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपितों ने मासूम के कपडे उतरवा लिए और नंगा कर उसे गाँव में घुमाया और तालाब में फेंक दिया । की पिटाई फिर तालब में डूबोया,,,,पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।