अंधविश्वास का शर्मनाक खेल.....मृतक युवती को जिंदा करने के बहाने एनएमसीएच में पूरे दिन तमाशा करता रहा तांत्रिक
(Athmalgola, Patna) आधुनिक युग में जहाँ लोग ग्रहों पर जीवन की संभावनाये तलाश रहे है वहीं इसी समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आज भी अंध विशवास की दुनिया में डूबे हुए हैं ! ऐसा ही नजारा देखने को मिला पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में जहाँ डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया !वहीं अस्पताल में पहुंचे बाबा राम नाथ ने मृत युवती को जिन्दा करने की दावा किया और अपने झाड़ फुंक के इलाज में जुट गए ! बाबा का अजूबा इलाज देखने के लिए अस्पताल के वार्ड में लोगो की भीड़ लग गई ! बाबा ने मृतिका के इलाज के लिए ग्यारह मुर्गे मंगाया ! जिसमें इलाज के दौरान पाँच मुर्गों की मौत भी हो गयी ,फिर भी बाबा मृतक युवती को जीवित करने में जुटे रहे ! इस तरह मृत शरीर के साथ कई घंटो तक अंधविश्वास का शर्मनाक खेल चलता रहा ! बाबा का इलाज देखने अस्पताल के डॉक्टर भी आ पहुँचे ! हालांकि मृतिका के इलाज में सारे मुर्गे मरने के बाद भी वह जीवित नहीं हो सकी और बाबा के सारे दावे फेल साबित हुए !

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।