झारखंड बंद में नक्सलियों ने मचाया उत्पात......खूंटी में 6 वाहनों को किया आग के हवाले
(JHARKHAND, India) पुलिसिया जुल्म के खिलाफ भाकपा माओवादियों और पीएलएफआई की ओर से 14 और 15 सितंबर को बुलाए गए बंद के पहले ही दिन से राज्य में नक्सली तांडव शुरू हो गया है। खूंटी में जहां अज्ञात नक्सलियों ने छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया, वहीं सीआरपीएफ ने चाईबासा के पास सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान 40 किलो का शक्तिशाली लैंडमाइन बरामद किया है। खूंटी शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर तारो सिलोदान में निर्माणाधीन सड़क की साइट पर उग्रवादियों ने देर रात हमला किया और तीन जेसीबी, दो कॉम्पेक्ट रोलर और एक इवोन कार को आग के हवाले कर दिया। घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने अब तक नहीं ली है।इधर, नक्सली बंदी के मद्देनजर सर्च गहन सर्च ऑपरेशन चला रहे सीआरपीएफ ने सारंडा जंगल में नयागाव के पास से 40 किलो वजन का लैंडमाइन जब्त किया। पुलिस के मुताबिक यह अत्यंत शक्तिशाली लैंडमाइन सुरक्षा बलों के वाहनों को टारगेट कर लगाया गया था। इसका पता लग जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।