महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में तनाव, सीटों के बंटवारे पर BJP आधी-आधी सीटों पर अड़ी
(MAHARASHTRA, India) मुंबई स्थित महाराष्ट्र बीजेपी मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा 'हमारे सर्वोच्च नेता के अपमान से कार्यकर्ता खफा हैं, इन टिप्पणियों का मकसद नरेन्द्र मोदी को नीचा दिखाना था। महाराष्ट्र भाजपा ने उनकी टिप्पणियों की कठोरता से आलोचना और निंदा की है। हमारे कार्यकर्ता दोनों दलों के बीच बातचीत रोकने और अपनी खुद की राह तलाशने के लिए नेतृत्व पर जोर दे रहे हैं और दबाव डाल रहे हैं। फिलहाल दोनों दलों में बातचीत बंद है।' आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की साझेदारी लेकर शिवसेना-भाजपा गठबंधन में तनाव बिल्कुल स्पष्ट रूप से सामने आ गया है क्योंकि भाजपा ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस बयान को खारिज कर दिया कि भगवा की जीत की स्थिति में शीर्ष पद (मुख्यमंत्री पद) शिवसेना के पास जाएगा और वह यह पद ग्रहण करने के विरूद्ध नहीं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।