नैनवा और खानपुरा में स्थिति नियत्रंण में ,,,
(Bundi, Rajasthan) नैनवां के खानपुरा गाँव में पूजा स्थल पर देव प्रतिमा खंडित होने का मामले में नैनवां और खानपुरा गाँव मे कफ्र्यू जारी है। हालात सामन्य होते देख पुलिस प्रशासन ने आज आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक की ढील दी है । जिससे कस्बे के बाजारों में चहल पहल देखी गई। कस्बे में स्कूल और बसों का संचालन बंद है और पुलिस का जाब्ता तैनात है। एसपी पंकज चैधरी सहित आला अधिकारी मौके पर नजर बनाए हुए हैं। एसटीएफ...आरएसी...सहित 250 पुलिसकर्मी तैनात हैं। हालात तनावपूर्ण हैं... लेकिन नियंत्रण में है। इधर पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।