मुंबई की दो नई वृहद मेट्रो परियोजनाओं को धन देने को इच्छुक विश्वबैंक
(MAHARASHTRA, India) जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता पहले ही जता चुकी है। पहली परियोजना 23,136 करोड़ रुपए की कोलाबा-सीप्ज मेट्रो जबकि दूसरी परियोजना 22 किलोमीटर की 9,630 करोड़ रपये की मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक है जो अब भी कागज पर है। एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगरीय आयुक्त संजय सेठी ने बताया, विश्वबैंक ने भी दो अन्य प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराने की इच्छा जताई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।