झारखंड बंद का दूसरा दिन......सुबह से ही पसरा सड़कों पर सन्नाटा
(JHARKHAND, India) नक्सलियों के झारखंड बंद के पहले दिन रविवार को वाहनों का परिचालन ठप रहा। चतरा के सभी प्रखंडों में गाड़ियां नहीं चलने से लोग परेशान रहे। कोयला ढुलाई भी ठप रही, जिससे लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। सिमडेगा के भी सभी प्रखंडों में बंद असरदार रहा। ओड़िशा और छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाली सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां रुकी रहीं। हालांकि रेलवे पुलिस की चौकसी के कारण रेल यातायात सामान्य रहा। मेदिनीनगर व लातेहार में भी आवागमन ठप रहा। टोरी के हिंडालको की बॉक्साइट साइडिंग, जेएसएमडीसी की सिकनी कोलियरी व सीसीएल की तेतरियाखांड़ कोलियरी में कामकाज ठप रहा।वहीं आज दूसरे दिन भी सुबह से ही बंद का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। हांलाकी कल नक्सलियों द्वारा झारकंड में मचाए गए उत्पात के कारण आज पुलिस ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है और नक्सल प्रभावित सबा जिलों में सुरक्षा के दावे किये जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।