कोडरमा में दहेज के दानवों की बलि चढ़ी विवाहिता........
(Jainagar, Kodarma) कोडरमा में एक बार फिर एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। पिछले एक पखवाड़े में दहेज हत्या की ये पांचवीं वारदात है। इससे पहले सतगांवा....डोमचांच और जयनगर के बाद झुमरी तिलैया में मामला सामने आ चुका है। झुमरी तिलैया में ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए। इतना ही नहीं.. मौत से पहले मृतका को कई तरह की यातनाएं देने का मामला भी सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने मृतका की आंखें भी फोड़ दी। अब पुलिस मृतका का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच में जुटी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।