झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव से आज होगी पूछताछ....
(JHARKHAND, India) झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव से पुलिस आज पूछताछ करेगी। योगेंद्र साव से पूछताछ हजारीबाग पुलिस करेगी। योगेंद्र साव पर उग्रवादी संगठन गठित करने और कई आपराधिक मामलों में शामिल रहने का आरोप है।हजारीबाग एसपी मनोज कौशिक का कहना है योगेंद्र के घर आज पूछताछ को लेकर नोटिस भा गया है वहीं गिरफ्तार राजकुमार गुप्ता से भी पूछताछ का दौर बरकरार है।वहीं योगेंद्र साव ने राज्य सरकार को बताया है की नके जान को खतरा है। योगेंद्र साव ने कहा है की नकी सुरक्षा इस्तीफे केबाद हटा ली गयी है और अब उनकी जान को खतरा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।