प्रदेश की चार सीटों के उपचुनाव के नतीजों पर सभी की निगाहें लगी हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। प्रत्याशियों और चुनाव प्रभारियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। हालांकि दोनों ही दल चारों सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। कोटा दक्षिण, सूरजगढ़, वैर और नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की रणनीति में मुख्य भूमिका निभाने वाले नेता मान रहे है की जीत उन्हीं की होगी । उप चुनाव के परिणाम दोपहर 11 बजे तक घोषित हो जाएंगे। सूरजगढ़ के मोतीलाल कॉलेज स्थित शिक्षा संकुल में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है । इसके लिए शिक्षा संकुल के एक कक्ष में 12 टेबलें लगाई गई हैं। गणना कुल 22 राउण्डों में की जाएगी। वहीं डाक मत पत्रों की गणना रिटर्निग अधिकारी की टेबल पर अलग से की गई । वहीं नसीराबाद रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सिविल ब्लॉक में मतगणना शुरू हुई । मतगणना के लिए रिटर्निग अधिकारी की टेबल सहित कुल 11 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के 22 राउंड होंगे। मतगणना के दौरान और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं कोटा के जेडीबी काॅलेज में कडी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है यहां 14 टेबले लगाई है । उम्मीद है कि 11 बजे तक परिणाम स्पष्ट हो जाएगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।