(Rajasthan, India)
प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट काफी उत्साहित हैं। चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज करने पर पायलट ने कहा कि यह कांग्रेस की शानदार विजय है। सचिन ने प्रदेश के मतदाताओं को सलाम करते हुए तीन सीटों पर जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया । उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि 3 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें भाजपा ने जीत ली। तब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे चुनौती के तौर पर स्वीकार किया और मेहनत करके परिणाम सामने लाया।उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा ने धन और बल का प्रयोग किया, लोगों को डराने और कई तरह के प्रलोभन दिए लेकिन फिर भी जनता ने उसकी एक न सुनी और कांग्रेस को मत दिया। पायलट ने कहा कि राज्य सरकार को इस हार से सबक लेनी चाहिए। उनको उम्मीद है कि राज्य सरकार अपने नौ महीने के कार्यकाल में जनता के हित के लिए जो काम नहीं किए थे, अब वह करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।