(Buhana, Jhunjhunun)
दिग्गजों की प्रतिष्ठा का सवाल बनी हाई प्रोफाइल सूरजगढ़ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के श्रवणकुमार ने भाजपा के डॉ. दिगम्बरसिंह को 3271 वोटों से हराया। मुकाबला कांटे का रहा। शुरूआती 13 राउंड तक जहां कांग्रेस आगे चल रही थी, वहीं 14, 15, 16 और 17 में भाजपा को बढ़त मिली। आखिरी के राउंडों में फिर कांग्रेस आगे रही। कुल 22 राउंडों की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी श्रवणकुमार को 70,527 मत मिले, जबकि भाजपा के दिगम्बरसिंह को 67,256 वोट हासिल हुए। इसी तरह तीसरे स्थान पर रही निर्दलीय प्रत्याशी नीता यादव ने 20979 वोट हासिल कर भाजपा की हार में बड़ी भूमिका निभाई। इस हार को क्षेत्र में सरकार की हार के तौर पर माना जा रहा है। क्योंकि चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सरकार ने पूरी ताकत झौंक रखी थी। चिकित्सा मंत्री डॉ. राजेन्द्रसिंह राठौड़ व सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक के हाथों में प्रचार की कमान थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।