(UTTARPRADESH, India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की 11 विधानसभा तथा एक लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की भारी बढ़त को साम्प्रदायिक शक्तियों को जनता की ओर से मुंहतोड़ जवाब बताते हुए आज कहा कि अवाम ने वोट की ताकत से फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उपचुनाव मतगणना में सपा प्रत्याशियों की बढ़त इस बात को जाहिर करती है कि जनता ने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ वोट दिया है। लोग अमन और भाईचारा चाहते हैं और जनता ने एकजुट होकर फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबों को नाकाम किया है। इसके लिये पार्टी जनता का धन्यवाद करती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।