(JAMMUandKASHMIR, India)
गोगजीबाग तट पर दो शव लाने के बाद बचावकर्मी अब्दुल हामिद ने कहा, ‘हमने एक मकान में 13 शव देखे हैं जो बाढ़ के कारण ढह गया।’ सोमवार रात मलबे से दो शवों को निकाला गया, वहीं यहां फंसे नौ अन्य शवों को निकालने में कुछ और समय लगेगा। उन्होंने कहा, ‘यह चिंता का विषय है कि शवों को कुत्ते खा रहे हैं।’ मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है क्योंकि शव काफी खराब हो चुके हैं लेकिन बचावकर्मियों का कहना है कि ज्यादा संभावना है कि ये स्थानीय लोग नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘देखने से ऐसा लगता है कि वे एक या दो गैर स्थानिक परिवारों से थे जो बाढ़ के दौरान बच नहीं सके या मकान ध्वस्त होने के कारण मारे गए।’ मृतकों में तीन बच्चे और दो बुजुर्ग शामिल हैं। बहरहाल, प्रशासन ने जवाहर नगर और राजबाग क्षेत्र से पानी निकालने का काम शुरू किया है और इसके लिए 30 पंप लगाये गए हैं। पिछने 24 घंटे के दौरान जल स्तर में कुछ इंच की कमी दर्ज की गई है। एक स्थानीय नागरिक आमिर नजीर ने कहा कि यहां सड़क साफ होने में ज्यादा समय लगेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।