(Lucknow, UTTARPRADESH)
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा, 'हार की जिम्मेदारी मेरी और मेरी टीम की है।’ उन्होंने कहा, ‘हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। इन उपचुनावों ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सबक दे दिया है।’ उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों में से सपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा 3 सीटें ही जीत पायी है,, जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से पिछले विधानसभा चुनाव में 10 भाजपा और एक उसकी सहयोगी अपना दल ने जीती थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।